BiharENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StylePatnaTravel

रफ़्तार-ए-सुकून’ में दौड़ेगा जज्बा, 300 बुजुर्गों संग राज्यपाल करेंगे अगुवाई.


फुलवारी शरीफ,
राजधानी पटना में 12 अप्रैल को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मैराथन ‘रफ़्तार-ए-सुकून’ का भव्य आयोजन किया जाएगा. सुबह 5 बजे संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट नंबर-2 से शुरू होने वाले इस आयोजन में 300 से अधिक बुजुर्ग प्रतिभागी हिस्सा लेंगे.
आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल स्क्रीनिंग, एम्बुलेंस, हाइड्रेशन पॉइंट एवं विश्राम क्षेत्र की समुचित व्यवस्था की गई है. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं अवधेश नारायण सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इसके अलावा संजय कुमार सिंह एवं विनय कुमार भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे.
आयोजन को लेकर माया नगरी की संस्थापिका माया सिंह, MyPHC फाउंडेशन की निदेशक डॉ. ममता कुमारी एवं वीरांगना सम्मान सामाजिक फाउंडेशन की संस्थापिका निशा सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को सक्रिय, स्वस्थ और सामाजिक रूप से जोड़ना है.
उन्होंने कहा कि ‘माया नगरी’ के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को “बुजुर्गों का अपना अड्डा” उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां वे सम्मान और अपनत्व के साथ अपनी जीवन यात्रा को सजीव बना सकें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button