BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICSरोजगार

झारखंड पेपर लीक मामले में पटना तक पहुंची जांच की आंच, भूपतिपुर से युवक हिरासत में

फुलवारी शरीफ, अजीत। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच अब बिहार की राजधानी पटना तक पहुंच गई है। सोमवार को झारखंड पुलिस की टीम ने बेऊर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में छापेमारी कर तनिष्क कुमार नामक एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस उसे अपने साथ बेऊर थाना लेकर पहुंची, जहां करीब तीन घंटे तक उससे पूछताछ की गई।

जानकारी के अनुसार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद राज्य में काफी हंगामा हुआ था। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जा रही है।

इसी जांच के सिलसिले में झारखंड पुलिस की टीम सोमवार को पटना पहुंची और बेऊर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में छापेमारी की। इस दौरान तनिष्क कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस उससे मामले में संभावित भूमिका और अन्य संबंधित पहलुओं को लेकर जानकारी जुटा रही है।

हालांकि, तनिष्क कुमार की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल झारखंड पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button