भटककर शेखपुरा मोड़ पहुंचा बच्चा, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
फुलवारी शरीफ का रहने वाला बता रहा खुद को, पहचान के लिए शास्त्रीनगर पुलिस ने जारी किए मोबाइल नंबर
फुलवारी शरीफ, अजीत। भटककर शेखपुरा मोड़ पहुंचे एक बच्चे को राहगीरों ने डुमरा ओपी के माध्यम से शास्त्रीनगर थाना पहुंचाया। बच्चा अपना नाम मो. रहमत, पिता का नाम अनीफुर रहमान और माता का नाम नाजिया प्रवीण बता रहा है। हालांकि, वह अपने घर का सही पता बताने में असमर्थ है।

बच्चा खुद को फुलवारी शरीफ की पुरानी मस्जिद के पास का रहने वाला बता रहा है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग बच्चे के परिजनों की पहचान और तलाश में जुटे हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
- 9031825874
- 9334266120
बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग करें।



