बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था मे हुईं सुधार
फुलवारी शरीफ अजीत: जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश के सचिव किशोर सिंह ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि आम जनता को सुलभ, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है.
किशोर सिंह ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में सुधार करने और आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार जरूरी है.
उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जाएगा. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाना चाहिए.



