BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

2.23 करोड़ की सड़क जीर्णोद्धार योजना का शुभारम्भ

श्याम रजक बोले—नीतीश नेतृत्व में तेजी से हो रहा विकास.

फुलवारी शरीफ,
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के तहत 2 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से सड़क जीर्णोद्धार योजना का शुभारम्भ फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के रामकृष्णानगर में किया गया. इस योजना का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्याम रजक के कर कमलों द्वारा किया गया.
यह योजना कंकड़बाग अंचल अंतर्गत वार्ड संख्या-30 स्थित रामकृष्णा नगर मेन रोड बाईपास, कमलेश मार्केट के पास से शेखपुरा बादशाही पैन तक सड़क निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य से संबंधित है. इस परियोजना को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है.
कार्यक्रम में महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी एवं पार्षद कावेरी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही. स्थानीय लोगों ने इस योजना से क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद जताई.
इस अवसर पर विधायक श्याम रजक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण और जीर्णोद्धार से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button