BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

हाइड्रोलिक के पास झाड़ी से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, चार-पांच दिन पुरानी बतायी जा रही मौत

हाइड्रोलिक के पास झाड़ी से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, चार-पांच दिन पुरानी बतायी जा रही मौत

फुलवारी शरीफ, अजीत: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के वाल्मी के नजदीक हाइड्रोलिक के पास एक झाड़ी से पुलिस ने गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया. शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था. प्रारंभिक जांच में युवक की मौत चार से पांच दिन पहले होने की आशंका जतायी जा रही है. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी.

फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 सह एएसपी नारायण उपाध्याय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. मृतक ने जींस पैंट और पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button