दीक्षांत समारोह 6 मई को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
फुलवारी शरीफ, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन 6 मई 2026, बुधवार को किया जाएगा. यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:00 बजे संस्थान के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में आयोजित होगा.
संस्थान के अध्यक्ष, कार्यकारी निदेशक, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्रगण इस गरिमामय अवसर पर अतिथियों का स्वागत करेंगे.
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन होंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में भारत सरकार के खान एवं कोयला मंत्रालय के राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद तथा लोकसभा सांसद तारिक अनवर विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिग.) डॉ. राजू अग्रवाल करेंगे. वहीं, एम्स पटना के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राधा कृष्ण धीमन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
दीक्षांत समारोह में संस्थान के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी.



