BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

रुद्र गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, महिला मित्र पर हत्या का आरोप


महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

पटना के जीरो माइल बस स्टैंड के पास स्थित रुद्र गेस्ट हाउस में जहानाबाद के शकुराबाद निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा, पिता अनिल शर्मा, की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि संतोष कुमार अपनी महिला मित्र चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा हुआ था. मामले की जानकारी रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को दी गई . सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के अनुसार, महिला मित्र ने बयान दिया है कि वह सो रही थी और उसे इस बात की जानकारी नहीं हो सकी कि संतोष कुमार ने कब पंखा से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने बताया कि जब उसकी नींद खुली तो संतोष कुमार फंदे से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना देकर बुलवाया . पता चला कि संतोष पहले से शादीशुदा था. शव को देख परिजन दहाड़ मार कर विलाप करने लगे.
इस बीच, मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए महिला मित्र पर हत्या कारण का गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि घटना के पीछे साजिश हो सकती है, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
घटना स्थल की जांच के दौरान पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं. कमरे की तलाशी में कुछ संदिग्ध दवाएं भी बरामद होने की बात सामने आई है, जिससे मामले का रहस्य और गहरा गया है. हालांकि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं.
बताया जा रहा है कि संतोष कुमार पहले भी इस होटल गेस्ट हाउस में ठहरता रहा था और अलग-अलग महिला मित्रों के साथ यहां आता-जाता था. इस बार भी उसने अपनी एक महिला मित्र को बुलाया था, जो पटना की रहने वाली बताई जा रही है और फिलहाल कोलकाता में रह रही है.
पटना सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि युवक ने शाम में अपनी महिला मित्र के साथ रुद्र गेस्ट हाउस में कमरा लिया था और देर रात उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. महिला मित्र आत्महत्या की बात कह रही है, जबकि मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है.
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद दवाओं का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button