BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

2016 के मारपीट मामले में पांच वारंटी गिरफ्तार.

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर वर्ष 2016 के मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में बब्लू कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, तीनों पिता पूजन राम, रंजीत कुमार पिता नारायण राम, सभी निवासी गौरीचक थाना क्षेत्र, तथा उमा पासवान पिता गनौरी पासवान, निवासी मिरहजीचक, थाना गौरीचक, जिला पटना शामिल हैं. पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2016 में दर्ज एक मारपीट की घटना से जुड़ा है. घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन सभी आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचते रहे. अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी.सूचना के आधार पर गौरीचक थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रेनी आईपीएस सुषमा सागर ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button