पत्रकार की मां के श्राद्ध कर्म में पहुंचे कृषि मंत्री राम कृपाल यादव
खगौल। शनिवार को खगौल नगर के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के श्राद्ध कर्म मे बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने स्वर्गीय सावित्री देवी चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

स्वर्गीय सावित्री देवी के के 5 पुत्र एवं 2 पुत्रि हैं। इनकी मृत्यु होने खगौल व उनके आस पास के काफी लोग दुखी है। उनकी सबसे छोटे बेटे तारा कान्त सिन्हा ने बताया कि मेरे माता जी काफी शांत एवं स्वभाव के महिला थी। वह हर किसी के सुख-दुख मे बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया करती थी।

वही इनके श्रद्धा क्रम मे नगर के मुख्य पार्षद सुजीत कुमार, डॉक्टर शंभू शरण सिंह, डॉ सुशील सिंह, डॉ नम्रता आनंद,पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक रमन प्रकाश वशिष्ठ, सहायक पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार, मोहन कुमार पासवान, वार्ड पार्षद प्रशांत प्रशांत कुमार सिंह,महेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, सुजाता देवी,समाजसेवी अजय कुमार यादव, अनीता कुमारी, सहित अन्य लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।



