BiharENTERTAINMENTFoodsHEALTHLife StyleNationalPatnaTech

अनाथालय के बच्चों संग बांटी खुशियां, पिज्जा पार्टी से खिले चेहरे

फुलवारी शरीफ, गोपाल नगर स्थित स्व. नेता शर्मा अनाथ आश्रम सह मां बीईलिया देवी निःशुल्क विद्यालय में शनिवार को एक खास पहल देखने को मिली, जब समाजसेवी मनीष जी की ओर से बच्चों के लिए पिज्जा पार्टी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों के बीच टॉफी और बिस्कुट से शुरुआत करते हुए स्वादिष्ट पिज्जा वितरित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ पिज्जा का आनंद लिया और पूरे माहौल में हंसी-खुशी का रंग देखने को मिला. इस आयोजन ने न केवल बच्चों को स्वादिष्ट भोजन का अनुभव दिया, बल्कि उन्हें अपनापन और स्नेह का एहसास भी कराया.
अनाथालय के संचालक एवं उनकी पत्नी ने इस सराहनीय पहल के लिए मनीष जी का आभार जताया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के जीवन में खुशियों की नई किरण लेकर आते हैं.
इस मौके पर मौजूद लोगों ने समाज के अन्य सक्षम व्यक्तियों से भी अपील की कि वे अपनी खुशियों के खास अवसरों को अनाथालय के बच्चों के साथ साझा करें, ताकि जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके और समाज में सेवा व संवेदना की भावना मजबूत हो सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button