BiharENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StyleNationalPatnaTravel

हमारी परंपरा की अमूल्य धरोहर है योग

करें योग हमेशा रहें निरोग का दिया संदेश “करें योग-रहें निरोग” के साथ मना योग दिवस – अभिषेक कुमार

सुदीप सोनी कि रिपोर्ट


खगौल। 11 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन गोरगावा मंदिर प्रांगण मे किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत डॉ बिमल कुमार, नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

वही योगाचार्य डॉ हरेंद्र कुमार सिंह, इंद्रजीत गोस्वामी ने आए लोगो को योगाभ्यास करवाया। योग शिक्षक ने विभिन्न आसानों का प्रदर्शन कर उनके महत्व को बताया इसके बाद योगाभ्यास कराया। अभिषेक कुमार, पंचायत सचिव ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में योग शिक्षा दी जाती रही है। पूरे विश्व में भारत की महत्ता योग के कारण अलग है। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक ही नहीं मानसिक शांति भी मिलती है।

Advertisement

योग विभिन्न देशों को एक करने का एक उत्तम माध्यम है। योग विद्या के कारण विभित्र देशों की जनता भारत आ रही है। वही डॉ बिमल कुमार ने कहा कि योग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दिलों को जोड़ना है। भारत को विश्व में योग गुरु के रूप में जाना जाता है। बुद्धि, शुद्धि व सिद्धि की त्रिवेणी को बहाने की ताकत ही योग है। योग मनुष्य को संयम व अनुशासन में रहना सिखाता है।

इन्द्रियों को वश में रखने वाला मनुष्य को हर क्षेत्र में सफल मिलता है। योग दिवस का संचालन रूपेश कुमार एवं विकाश कुमार पप्पू ने किया था। मौके पर मुखिया अरुण देवी, पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र यादव, सरपंच वंदना देवी, उपसरपंच विकास कुमार पप्पु, वार्ड सदस्य अमर सिंह सह मंदिर अध्यक्ष, भानू कुमार, नवाब आलम, समाज सेवी अजय कुमार, सन्नी कुमार ,चंदू प्रिंस आदि के अलावा मुखिया पति पप्पु पासवान, सन्नी, ओम प्रकाश नारायण, तमाम सूत्रधार परिवार एवं योग टीम शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button