दानापुर छावनी परिषद प्रशासन ने बस पड़ाव के पास चलाया अतिक्रमण अभियान
दानापुर को स्वच्छ सुंदर और जाम से निजात दिलाने को लेकर सोमवार को छावनी परिषद प्रशासन ने बस पड़ाव व बलदेव स्कूल रोड, सदर बाजार से अतिक्रमण हटाया गया. छावनी परिषद प्रशासन की टीम ने पुलिस बलों के सहयोग टाउन क्लिन ऑपरेशन चलाया. घंटाे तक चले व्यापक रूप से अभियान में. बुलडोजर से फल वाला ठेला और झोपडियों व गुमटी को हटाया गया है.अतिक्रमणकारियों के बीच हडकंप मच रहा है. अभियान की सूचना पर सडक किनारे फुटपाथी दुकानदारों अपने-अपने ठेला समेत सामान लेकर भागते हुए देखा गया . अभियान परिषद सीईओ वरुण कुमार के नेतृत्व में चलाया गया.

उन्होंने बताया कि बस पड़ाव पर बीच सड़क पर फल वाला ठेला और फुटपाट दुकान लगाने से जाम लगा रहता है.सडक किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर सडक पर स्थायी व अस्थायी रूप से फल वाला ठेला,झोपडी व गुमटी लगाकर अतिक्रमण के कारण आए दिनों जाम लगने से आम लोगों समेत स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पडती है. जिसको देखते हुए छावनी प्रशासन ने अभियान चलाया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे नगर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जायेगा.



