BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaरोजगार

चोरी की बाइक से शराब की तस्करी, 120 पाउच देसी शराब जब्त

फुलवारी शरीफ. बेउर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निरपुरा इलाके में कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक से अवैध शराब की खेप ले जा रहे तस्करों के खिलाफ छापेमारी की. पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए. मौके से 120 पाउच अवैध देसी शराब और एक चोरी की बाइक बरामद की गई.

पुलिस ने बताया कि फरार होने वालों में एक की पहचान निरपुरा निवासी राजा कुमार, पिता राजकुमार, के रूप में हुई है. जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जांच के दौरान बरामद बाइक के संबंध में पता चला कि वह चोरी की है. पुलिस सत्यापन में बाइक खगौल थाना कांड संख्या-94/26, दिनांक 15 फरवरी 2026 से संबंधित पाई गई. इसके बाद बाइक को जब्त कर लिया गया.

बेउर थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब और चोरी की बाइक जब्त कर ली गई है. फरार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी के नेटवर्क और चोरी की बाइक के इस्तेमाल के संबंध में भी जांच जारी है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button