BiharCrimeENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StylePatnaTechTravel

दानापुर में लिव-इन रिलेशनशिप विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत दो घायल

पटना में 10 राउंड फायरिंग! लिव-इन रिलेशनशिप विवाद में महिला समेत दो को लगी गोली

दानापुर। पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार देर रात लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई करीब 10 राउंड फायरिंग में एक महिला समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घायलों की पहचान मुस्कान कुमारी (निवासी कंकड़बाग) और विनायक सिंह (मूल निवासी आरा, वर्तमान निवासी बोरिंग रोड) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा फायरिंग में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुस्कान कुमारी काफी समय से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी संबंध को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा था। रविवार देर रात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गोलीबारी शुरू हो गई।

Advertisement

डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद में मुस्कान और विनायक सिंह घायल हुए हैं। दोनों घायलों का अभी तक पुलिस के समक्ष बयान दर्ज नहीं हो सका है। बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button