BiharCrimeENTERTAINMENTFoodsGamesHEALTHLife StyleNationalPatnaTech

दानापुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 21 पुड़िया स्मैक,1.22 लाख कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार

दानापुर। शाहपुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को तुरहा टोली में छापेमारी कर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 21 पुड़िया स्मैक और 1 लाख 22 हजार 450 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोलू उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरहा टोली में स्मैक की तस्करी और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से करीब 20.21 ग्राम स्मैक की 21 पुड़िया और 1,22,450 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई जाती थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button