BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaPOLITICSTechरोजगार

कनहैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलितों के घर तोड़ने का आरोप, भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की


फुलवारी शरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ के कनहैया नगर मुसहरी में दबंगों द्वारा महादलित परिवारों के दर्जनों घर तोड़े जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरदेव दास मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।
स्थानीय लोगों ने गुरदेव दास को जमीन से संबंधित पर्चा भी दिखाया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें जमीन का पर्चा मिला हुआ है, लेकिन उक्त जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया गया है। इसके कारण महादलित परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरदेव दास ने फुलवारी शरीफ के सीओ से मांग की कि मुसहर समुदाय के लोगों को उनकी पर्चे वाली जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। उन्होंने बिना नोटिस के मकान तोड़े जाने के आरोप में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और उनके मकान पुनः बनवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन 24 घंटे के अंदर जमीन को इश्वरी सिंह के कब्जे से मुक्त कराकर पीड़ित परिवारों को उनका अधिकार दिलाए। मांग पूरी नहीं होने पर भाकपा माले की ओर से संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
हालांकि, घर तोड़े जाने और जमीन पर कब्जे के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button