BiharENTERTAINMENTFoodsGamesHEALTHLife StyleNationalPatnaPOLITICS

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता

फुलवारी शरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने गुरुवार को पुनपुन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चंदौसी, बेलदारी टोला, शेखपुरा, कंसारी, लालतपुर, सपहुआ, लखन पूर्वी, छोटकी सपहुआ और रंगीला सहित विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान विधायक ने पानी में डूबने से हुई स्वर्गीय जितेंद्र मांझी के पुत्र की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुनपुन के बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में श्याम रजक ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

निरीक्षण के दौरान पुनपुन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार, जदयू पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार, टैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जयदेव, राजू रजक, राकेश कुमार निषाद समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button