BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatna

एसडीवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव


फुलवारी शरीफ, अजीत। एसडीवी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोप-गोपियों का मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रास और विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति दी। आकर्षक वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधान और सुंदर मंच सज्जा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मोरपंख से सजे श्रीकृष्ण के रूप में बच्चों ने विशेष रूप से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके कर्म, प्रेम, सत्य और धर्म के संदेशों से अवगत कराया। शिक्षकों ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button