BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICSरोजगार

86 दिनों बाद खत्म हुई राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल, 17 सूत्री मांगों पर बनी सहमति


पटना : बिहार में पिछले 86 दिनों से जारी राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह के साथ हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर 9 फरवरी से आंदोलनरत थे।
वार्ता के दौरान विभाग की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विभागीय स्तर से जुड़ी मांगों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर लंबित मांगों को एक माह के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉ. चंद्रशेखर चौबे, फूल कुमार झा, लक्ष्मी कांत झा, राहुल रॉय, राम कुमार झा, रामोदय कुमार, हरीश कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार, सुनील ठाकुर और अभिषेक त्रिवेदी शामिल रहे।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-345-6215 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button