BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिलने पर खगौल नगर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया

खगौल ।बंगाल असम और पुडुचेरी मैं भाजपा की बंपर जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खगौल के मोती चौक पर अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां बाटी और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी का झंडा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और इसे देश में विकास तथा सुशासन की नीति की जीत बताया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आम जनता के विश्वास, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह’नए भारत’ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर आशुतोष श्रीवास्तव ज्ञानी प्रसाद नगर अध्यक्ष अमन कुमार महामंत्री अजय शर्मा शैलेश तिवारी सरोज चंद्रवंशी कैलाश जी के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button