BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaरोजगार

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

पटना से अजीत कुमार कीरिपोर्ट

फुलवारी शरीफ, अजीत:

फुलवारी शरीफ के रहने वाले शाह फरीद रईस के बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद ने उनके आवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

देवेंद्र प्रसाद ने शाह फरीद रईस को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की. इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने भी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और सभी को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की.

Advertisement

देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि शाह फरीद रईस की सफलता पूरे फुलवारी शरीफ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी.

उन्होंने शाह फरीद रईस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी बनकर समाज और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button