BiharCrimeENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaरोजगार

बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट

किरायेदार के पटना जाने के दौरान तीन मंजिला मकान का ताला तोड़कर चोरी.

फुलवारी शरीफ, पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के पलाकी गांव स्थित स्टेट हाईवे-1 के किनारे बने एक बंद पड़े तीन मंजिला मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार अबगीला निवासी रंजीत कुमार उर्फ लल्लू सिंह पलाकी गांव के समीप अपना मकान बनाकर रहते हैं. बीते कुछ वर्षों से वह बच्चों की पढ़ाई एवं व्यवसाय के सिलसिले में पटना में रह रहे हैं, जबकि उनके संबंधी परिवार के साथ मकान में रह रहे थे.

Advertisement

बताया जाता है कि मकान में रह रहे किरायेदार व संबंधी 15 जून को तीन दिनों के लिए पटना शहर स्थित अपने साढ़ू के घर चले गए थे. शनिवार की शाम जब वे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे.

Oplus_131072

घटना की सूचना मिलने पर मकान मालिक रंजीत कुमार उर्फ लल्लू सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद गौरीचक थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई.

मकान मालिक ने बताया कि चोरों ने करीब 80 हजार रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी तथा लगभग एक लाख 70 हजार रुपये मूल्य के कीमती सामान की चोरी कर ली. इसके अलावा तीन अलमारियों के ताले तोड़ दिए गए तथा घर में रखे फर्नीचर, दरवाजे और चौखट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

मकान मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि उनके जीवन में इस प्रकार की यह पहली घटना है. उन्होंने कहा कि घर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं बचा जहां चोरों ने तलाशी नहीं ली हो.

गौरीचक थाना पुलिस ने बताया कि चोरी की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button