शास्त्रीनगर से लापता हुई नवादा की महिला, छह दिनों बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
मानसिक अवसाद से पीड़ित पूनम देवी घर से निकलीं, परिजनों ने लोगों से की मदद की अपील.
फुलवारी शरीफ, पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है.
लापता महिला की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी पूनम देवी के रूप में हुई है. वह उमेश सिंह की पत्नी हैं और वर्तमान में अपनी बेटी के साथ पटेल नगर रोड संख्या-13, शास्त्रीनगर में रह रही थीं.
परिजनों के अनुसार पूनम देवी पिछले कुछ महीनों से मानसिक अवसाद से पीड़ित थीं और उनका इलाज कंकड़बाग स्थित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मुनीष कुमार से चल रहा था.
बताया गया है कि 15 जून 2026 की सुबह लगभग 6:10 बजे से 8:00 बजे के बीच वह घर के किसी सदस्य को बिना बताए कहीं चली गईं.
परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की तथा रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.
इसके बाद शास्त्रीनगर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
महिला का रंग सांवला है, कद लगभग पांच फीट दो इंच है तथा शरीर भारी है.
उनके होठ पर कटा हुआ निशान पहचान चिन्ह के रूप में मौजूद है.
वह हिंदी और मगही भाषा बोलती हैं.
घर से निकलते समय उन्होंने आसमानी रंग की कुर्ती, साकी रंग का सलवार, सफेद दुपट्टा तथा चप्पल पहन रखा था.
परिजनों के अनुसार उनके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा इलाज से संबंधित कुछ कागजात भी थे.
शास्त्रीनगर थाना में इस संबंध में कांड संख्या 508/26 दिनांक 16 जून 2026 को दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को पूनम देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9102156454 अथवा 9642598489 पर तत्काल सूचना दें.
परिजनों को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग और पुलिस की सक्रियता से महिला को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.



