BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaTravelUncategorizedधार्मिक ज्ञानरोजगार

खगौल में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

खगौल में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भ

खगौल। देशव्यापी अभियान ‘हर घर तिरंगा महोत्सव 2026’ के तहत शुक्रवार को खगौल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। आजादी के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित यात्रा में विद्यालय की छात्राओं के साथ शिक्षक, प्रबंधन समिति के सदस्य और अभिभावक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश दिया।

यात्रा कस्तूरबा गांधी विद्यालय से शुरू होकर लोको गेट, बालिका स्कूल, मोती चौक, चिटोली, निमतला रोड और फाटक होते हुए वापस कस्तूरबा विद्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अमन चंद्रवंशी, अजय शर्मा, सरोज राम, मनोज केसरी, सिराज अहमद, शैलेश तिवारी और प्रीतम कैलाश समेत शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button