BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaPOLITICSTravelधार्मिक ज्ञान

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने की अपील

दानापुर। भाजपा के एमएलसी शीला प्रजापति और पूर्व विधायक आशा सिंहा के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा तकिया स्थिति आमंत्रण हाल से सैनिक चौक जाकर संपन्न हुआ। इस मौके पर एमएलसी ने कहा कि देशभर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बताया गया कि ‌इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। अभियान के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और इसकी गरिमा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखें। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशि सोनी, विनय मेहता, अखिलेश कुमार उर्फ मुटुर साब, सुजीत कुमार, संदीप कुमार, विजय भोटी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button