BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

फुलवारी में ऐश ब्रिक्स एण्ड टाइल्स फैक्ट्री का अरुण मांझी ने उद्घाटन किया


फुलवारी शरीफ, अजीत :: पटना जिले के फुलवारी शरीफ प्रखंड अंतर्गत मिशन रोड स्थित “आर्यन फ्लाई ऐश ब्रिक्स एण्ड टाइल्स” फैक्ट्री का पूर्व विधायक एवं जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बिहार राज्य प्रभारी अरुण मांझी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह अवसर क्षेत्रीय विकास, स्वावलंबन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा कि फूलवारी क्षेत्र में आधुनिक फैक्ट्री की स्थापना यह दर्शाती है कि अब गांव भी औद्योगिक परिवर्तन की धारा से जुड़ रहे हैं। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और पलायन की समस्या भी कम होगी। उन्होंने इस पहल के लिए प्रबंध निदेशक ई० अशोक सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह फैक्ट्री न केवल आर्थिक विकास का स्रोत बनेगी, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सराहनीय है। बताया कि फैक्ट्री में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे गुणवत्तापूर्ण और पर्यावरण-मित्र उत्पाद तैयार किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण एवं स्थायी रोजगार देने की योजना भी बनाई गई है।


समारोह में फुलवारी प्रखंड जद यू अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश सिंह, जद यू नेता महेश पासवान, ओ०पी० सिंह, कर्मवीर आज़ाद, भोला सिंह, छोटू सिंह, संजय सिंह दिवाकर,मो0 अरशद, संपूर्ण आर्यन, मो0 अर्श सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया और स्थानीय युवाओं के साथ संवाद भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button