BiharENTERTAINMENTFoodsGamesLife StyleNationalPatnaरोजगार

सिंगर प्रिया मल्लिक के गीतों पर झूमेंगे पटना के लोग

17 और 18 अक्टूबर को दानापुर क्लब में होगा गरबा डिस्को नाईट-2026

पटना। नवरात्रि के उत्सव को खास और यादगार बनाने के लिए पटना में इस बार गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलेगी। 17 और 18 अक्टूबर 2026 को सगुना-खगौल रोड स्थित दानापुर क्लब में गरबा डिस्को नाईट-2026 का आयोजन किया जाएगा।

Oplus_131072

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत प्रसिद्ध गायिका प्रिया मल्लिक और डीजे साहिबा शर्मा की धमाकेदार प्रस्तुति होगी। दोनों कलाकार अपनी प्रस्तुति से पटना वासियों को गरबा और डांडिया की धुन पर झूमने के लिए मजबूर करेंगे।

Oplus_131072

दानापुर क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इवांता के निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दोनों दिनों शाम 6 बजे से किया जाएगा। गरबा डिस्को नाईट में संगीत और डांडिया के साथ कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

वहीं, संयोजक अमित गौरव ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एंट्री पास की व्यवस्था की गई है। सिंगल एंट्री 499 रुपया कपल एंट्री 799 रुपया और फैमिली एंट्री 1299 रुपया रखी गई है।

संयोजक चिराग द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में चर्चित डांस ट्रूप भी अपनी विशेष प्रस्तुति देगा, जिससे गरबा नाइट का उत्साह और बढ़ेगा।

Advertisement

कार्यक्रम के संयोजक नीलेश राज ने पटनावासियों से अपील की कि वे परिवार और दोस्तों के साथ गरबा डिस्को नाईट-2026 में शामिल होकर नवरात्रि के इस उत्सव को यादगार बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button