BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaरोजगार

1.935 किलो गांजा के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.935 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर एसडीवी स्कूल के सामने रेलवे लाइन के पश्चिमी हिस्से में छापेमारी की गई. इस दौरान एक बैग से गांजा बरामद हुआ.

पुलिस ने मौके से सदन कुमार उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक चकलामा गांव, थाना मसौढ़ी, जिला पटना का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने गांजा बरामदगी के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button