BiharCrimeHEALTHLife StyleNationalPatna

मां काम से लौटी तो बंद कमरे में फंदे से लटका मिला बेटी का शव

खगौल। रोज की तरह मां शनिवार को ब्यूटीशियन का काम कर किराये के मकान में लौटी, लेकिन घर में बेटी को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। बंद कमरे में जाकर देखा तो नाबालिग बेटी फंदे से लटकी मिली। घटना खगौल थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी गली नंबर पांच की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि नाबालिग मूल रूप से नौबतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मां के साथ चाणक्यपुरी में किराये के मकान में रहती थी। तीन बहनों और एक भाई में वह सबसे बड़ी थी तथा पढ़ाई करती थी। घटना के समय मां काम पर गई थी।

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button