BiharCrimeENTERTAINMENTFoodsHEALTHLife StyleNationalPatna

नाला किनारे से 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, नशे का ओवरडोज लेने की आशंका

दानापुर। नगर के छावनी परिषद कार्यालय से सटे देवरिया नाला के पास एक 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। इस घटना से स्थानीय इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कृषि फार्म निवासी अमरजीत राय का पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंटी कर का एकलौता पुत्र था। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। और वह अपने दोस्तों के साथ घर से छिपकर नशा करता था। शनिवार की शाम परिवार से बिना बताए वह घर से निकल गया। और देवरिया नाला के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि देवरिया नाला के किनारे से बच्चे का शव बरामद किया गया है। शव के पास से नशा आदि करने की सामग्री बरामद की गई है। प्रथम दृष्टया में मौत की वजह नशा का ओवरडोज लेना प्रतित होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button