BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एकजुट हुआ कायस्थ समाज

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में कायस्थ समाज खुलकर मैदान में उतर आया है। समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर नीरज कुमार सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषणा की और इसे समाज के सम्मान तथा प्रभावी प्रतिनिधित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव बताया।
सहाय सदन में कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संवादाता सम्मेलन कर कहा कि नीरज कुमार सिन्हा एक शिक्षित, सरल एवं जनसरोकारों से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं। उनका मानना है कि उनके नेतृत्व में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी तथा जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।
कायस्थ समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं ने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि समाज की एकजुटता ही क्षेत्र के विकास और मजबूत नेतृत्व का आधार बनेगी।
समाज के प्रतिनिधियों ने बांकीपुर की जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को विजयी बनाएं।
कायस्थ चित्रगुप्त सेना, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के सभी संगठन एकजुट होकर प्रतिदिन घर-घर जनसंपर्क अभियान कर रहे है और नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए पूरी शक्ति से कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज पूरी मजबूती के साथ एकजुट है और सभी संगठन मिलकर नीरज कुमार सिन्हा की विजय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे है।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रहित , विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा है । जब किसी भी अन्य समाज का उम्मीदवार चुनाव मैदान में होता है , तब भी कायस्थ मतदाता केवल जातिगत आधार पर कभी मतदान नहीं करते हैं , बल्कि वे योग्य , सक्षम और जनहित में कार्य करने वाले प्रत्याशी का समर्थन करते हैं । यही लोकतंत्र की सच्ची भावना है । इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए कायस्थ महापरिवार , बिहार ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे जाति , वर्ग एवं संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर विकास , सुशासन और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं ।

संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित सभी कायस्थ संगठनों के नेताओं ने बताया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कई सामाजिक एवं वैचारिक संगठन एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे । सभी कायस्थ नेताओं ने दोहराया कि कायस्थ समाज ने सदैव जातिगत आधार पर नहीं , बल्कि राष्ट्रहित , विकास और योग्य दल को प्राथमिकता देते हुए मतदान किया है । इसी भावना के साथ लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए सभी समाज एवं सभी वर्गों के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई । साथ ही यह भी घोषणा की गई कि 18 जुलाई को सहाय सदन (तारामंडल के सामने) , बेली रोड , पटना में एक वृहद समागम आयोजित किया जाएगा , जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि , समाज के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे तथा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति और जनजागरण अभियान पर चर्चा करेंगे ।
संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार वर्मा, डॉ एम पी नारायण, राकेश कुमार सिन्हा, पुष्कर श्रीवास्तव, मनहर अतुल कृष्णा, सुजीत कुमार वर्मा, प्रो. निर्मल श्रीवास्तव, सुदामा सिन्हा, राकेश रौशन “बब्लू “, गोपाल कृष्णा, मनीष आनंद,संजीव कर्ण, रौशन प्रियदर्शी, जय शंकर प्रकाश, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, पंकज करपटने, राजेश सिन्हा, भोला सिन्हा, अमिताभ, सूजय सौरभ, अरुण कर्ण, संजय सिन्हा, मधुप मणि “पिक्कू”, मनोज कुमार ‘मनोज’, केशव श्रीवास्तव, सुशील सिन्हा मुरारी, सुनिल सिन्हा, अजय वर्मा, शिवनंदन सिन्हा, कुसुमलता वर्मा, नीलम कर्ण, प्रीति बरियार सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button