BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी धीरज गिरफ्तार

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक व तकनीकी जांच के आधार पर मिली कामयाबी

पटना ,राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के चर्चित अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 हजार रूपए के इनामी कुख्यात अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. पुलिस के अनुसार, मामले में आगे भी छापेमारी जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गठित विशेष टीम लगातार वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी. इसी दौरान धीरज कुमार के ठिकाने की जानकारी मिलने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से लूटकांड की कई महत्वपूर्ण कड़ियां जुड़ेंगी और फरार अपराधियों तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी.

पुलिस के अनुसार, इस कांड में गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान भी बरामद किया जा चुका है. मामले में पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement

क्या था मामला.

रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित अलंकार ज्वेलर्स में 19 अप्रैल 2026 को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया था. अपराधियों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों को हथियार के बल पर आतंकित कर सोने-चांदी के कीमती आभूषण लूट लिए थे और फरार हो गए थे. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया था, जिसके बाद लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button