BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

पटना के किशोर सिंह बने जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश संगठन में सचिव.

जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश संगठन में पटना के किशोर सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है. उनके मनोनयन से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
दिल्ली प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्रांक दिनांक 05 मई 2026 के तहत नव-मनोनित पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है, जिसमें किशोर सिंह को सचिव बनाया गया है.
जारी सूची के अनुसार डॉ. सत्यानंद (एस.एन.) ठाकुर, किशोर सिंह, लक्ष्मी नारायण झा, सुनील सिंह, विक्रम पटेल, अशरफ इकबाल, सुनील कुमार और राम प्रवेश राय को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
किशोर सिंह के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और दिल्ली प्रदेश में जदयू को मजबूती मिलेगी.
प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button