BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatnaTravel

परसा बाजार से चोरी ट्रैक्टर झारखंड के चतरा से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


फुलवारी शरीफ, परसा बाजार थाना क्षेत्र से चोरी गई ट्रैक्टर को करीब 20 दिनों बाद पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले से बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत बिंद (दुल्हन बाजार) और ओमप्रकाश (चौपारण, हजारीबाग) के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को परसा बाजार थाना में ट्रैक्टर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की और सुराग जुटाने में लग गई.
जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दुल्हन बाजार से रंजीत बिंद को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चोरी की गई ट्रैक्टर को झारखंड में बेच दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड के चतरा में छापेमारी कर ओमप्रकाश को चोरी की ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही पूरे गिरोह का खुलासा करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button