BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatna

36 वर्षीय युवक की लाश मिलने से शाहपुर में सनसनी

शाहपुर में मिले शव मामले में हर एंगल से जांच, एफएसएल व डॉग स्क्वायड जुटा साक्ष्य: डीएसपी.

फुलवारी शरीफ, पटना के संपतचक नगर परिषद अंतर्गत शाहपुर वार्ड नंबर 6 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 36 वर्षीय युवक पिंटू ठाकुर का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर बरामद किया गया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण ठाकुर के बेटे पिंटू ठाकुर के रूप में हुई है, जो 90 फीट इलाके में सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिंटू ठाकुर की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। लोगों द्वारा हंगामा भी किया जा रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया है। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि किसी लेन-देन या आपसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रही है।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) पटना रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया.
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम एवं श्वान दस्ता को भी बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके.
डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button