BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaPOLITICS

कांग्रेस का अब कोई अस्तित्व नहीं, देश से समाप्त हो चुकी है पार्टी

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक.

फुलवारी शरीिफ.( अजीत)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किए जाने और उसे कमजोर होती पार्टी बताए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व मंत्री एवं फुलवारी शरीफ के जदयू विधायक श्याम रजक ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.कांग्रेस अब कहीं नहीं है और भारत से समाप्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस की पहचान महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय में थी, उसी पार्टी को उनके परिवार के लोगों ने बर्बाद कर दिया.
श्याम रजक ने कहा कि आज कांग्रेस का कोई ठोस अस्तित्व नहीं रह गया है और जनता के बीच उसका आधार लगातार खत्म हो चुका है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जिस पार्टी का कोई जनाधार और भविष्य नहीं है, उसके बारे में अब क्या कहा जाए.
फुलवारी शरीफ में जीविका दीदियों द्वारा निर्मित वस्त्र वितरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्याम रजक ने कहा कि कांग्रेस अब देश की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस की पहचान कभी महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के दौर में राष्ट्रीय आंदोलन और वैचारिक राजनीति से जुड़ी थी, आज वह पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक नेतृत्व और अंदरूनी गुटबाजी ने कांग्रेस को कमजोर कर दिया. आज हालात यह हैं कि कांग्रेस के पास न कोई स्पष्ट नीति है, न साफ नियत है और न ही मजबूत नेतृत्व बचा है जो देश को दिशा दे सके. जनता विकास और स्थिर सरकार चाहती है, लेकिन कांग्रेस केवल बयानबाजी और विरोध की राजनीति तक सीमित है.
श्याम रजक ने कहा कि देश की जनता अब काम करने वाली सरकार को महत्व देती है. केंद्र और राज्य में विकास की जो योजनाएं चल रही हैं, उससे आम लोगों को लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जिन दलों के पास ठोस कार्यक्रम और दूरदृष्टि नहीं है, वे धीरे-धीरे राजनीति के हाशिए पर चले जाते हैं और कांग्रेस की स्थिति भी वैसी ही हो गई है.
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में भी कांग्रेस का जनाधार और सिमटेगा, क्योंकि युवाओं और नई पीढ़ी को भरोसेमंद नेतृत्व और स्पष्ट एजेंडा चाहिए. उन्होंने दोहराया कि वर्तमान समय में कांग्रेस का कोई ठोस अस्तित्व नहीं रह गया है और वह केवल नाम मात्र की पार्टी बनकर रह गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button