BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

संपतचक में सहयोग शिविर की तैयारी पूरी, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

फुलवारी शरीफ,राज्य सरकार द्वारा आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 जून 2026 को नगर परिषद संपतचक अंतर्गत वार्ड संख्या-20 स्थित श्याम वाटिका मैरिज हॉल में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को एडीएम (डिपार्टमेंटल इंक्वायरी) पटना, नगर परिषद संपतचक के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज्ञा कुमारी, अंचल अधिकारी अमित कुमार समेत कई अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने शिविर स्थल पर बैठने, पंजीकरण, पेयजल, साफ-सफाई तथा विभागवार काउंटरों की व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद अमित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जदयू रंजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार, पीएचसी प्रभारी, बीपीएम जीविका, पशुपालन पदाधिकारी तथा नगर परिषद एवं प्रखंड प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाना तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. शिविर में सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका, राजस्व, पशुपालन एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button