BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे वॉलेंटियर

महिला कॉलेज खगौल के सभागार में वॉलेंटियरशिप उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उषा विद्यार्थी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में वॉलेंटियरशिप और इंटर्नशिप को अनिवार्य करना सराहनीय कदम है. इससे छात्राएं सामाजिक सरोकारों से जुड़ेंगी और समाज सेवा की भावना विकसित होगी.
उन्होंने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है” के संदेश के साथ स्वयंसेवक अपने-अपने गांवों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे. गांव के विद्यालयों और मंदिरों की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगे. डॉ. उषा विद्यार्थी ने कहा कि युवा पीढ़ी ही विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी.
कार्यक्रम में प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि छात्राएं फाउंडेशन के साथ जुड़कर स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं. उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अमर शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई और गंगा सफाई अभियान भी चलाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है. महात्मा गांधी का सपना नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार हो रहा है. अब विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष से बाहर निकालकर नदी, पहाड़, तालाब, खेत-खलिहान और गांवों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
कार्यक्रम में बताया गया कि फाउंडेशन में किसी भी धर्म, भाषा, क्षेत्र और वर्ग के युवा शामिल हो सकते हैं. मौके पर प्रो. वीणा समेत कॉलेज के कई प्राध्यापक एवं छात्राएं मौजूद रहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button