BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPurnia

मेदांता पटना में 50 से अधिक रोबोटिक कैंसर सर्जरी

जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना में रोबोटिक कैंसर सर्जरी को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 50 से अधिक रोबोटिक कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं. इनमें 30 से अधिक मामले अत्यंत जटिल थे और कई सर्जरी पूर्वी भारत में पहली बार की गईं. अस्पताल में पैंक्रियाज, गॉल ब्लैडर, कोलोरेक्टल, रेक्टल, स्टमक, थायरॉयड तथा महिलाओं से जुड़े कैंसर के जटिल मामलों का रोबोटिक तकनीक से सफल उपचार किया गया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए जिनका इलाज रोबोटिक तकनीक से हुआ है. मरीजों ने कहा कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख से उन्हें नया जीवन मिला तथा अब जटिल इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है.
मेदांता पटना के एसोसिएट डायरेक्टर सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि रोबोटिक तकनीक कैंसर सर्जरी में अधिक सटीकता, बेहतर थ्री-डी विजन और नियंत्रित सर्जिकल मूवमेंट की सुविधा देती है. उन्होंने बताया कि पैंक्रियाज, गॉल ब्लैडर, कोलन और स्टमक जैसे जटिल अंगों की सर्जरी में यह तकनीक काफी उपयोगी साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि हर मरीज के लिए रोबोटिक सर्जरी उपयुक्त नहीं होती और इसका निर्णय विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच के बाद लिया जाता है.
गायने ऑन्कोलॉजी विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. श्वेता राय ने महिलाओं में सर्वाइकल, एंडोमेट्रियल और ओवरी कैंसर के समय पर जांच और उपचार पर जोर दिया. वहीं डॉ. आकांक्षा बाजपेयी और डॉ. माला सिन्हा ने कहा कि कैंसर उपचार में सही जांच, स्टेजिंग और विशेषज्ञों की संयुक्त योजना सबसे महत्वपूर्ण होती है.
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मेदांता पटना में अब रोबोटिक ऑन्कोलॉजी सर्जरी नियमित रूप से की जा रही है, जिससे बिहार और पूर्वी भारत के मरीजों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा मिल रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button