BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

रोहिणी में जदयू के नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर.

दिल्ली के रोहिणी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-11 में जनता दल (यूनाइटेड) के नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने किया. यह कार्यालय विकास श्रीवास्तव की पहल पर स्थापित किया गया है.

उद्घाटन समारोह में प्रदेश सचिव एस. एन. ठाकुर, किशोर सिंह और सुनील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राय, प्रदेश प्रधान महासचिव राहुल कुमार, प्रदेश महासचिव कमलेश्वर पटेल, धीरेन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार, सोहन लाल और एल. के. झा, मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव सुधीर गुप्ता, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अनिल झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नया क्षेत्रीय कार्यालय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी माध्यम का कार्य करेगा. साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आम लोगों से निरंतर संवाद स्थापित करने में भी यह कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

पटना से अजीत यादव की रिपोर्ट

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button