BiharLife StylePatnaPOLITICSTravel

माले की वरिष्ठ नेत्री कुंती देवी के निधन पर शोक, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फुलवारी शरीफ, भाकपा माले की वरिष्ठ नेत्री एवं कामरेड शरीफा मांझी की पत्नी कुंती देवी (75 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.रविवार को उनके सम्मान में शोक सभा, पुष्पांजलि एवं शव यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग हाथों में लाल झंडा लिए नम आंखों से शामिल हुए.शोक सभा में पॉलिट ब्यूरो सदस्य, जिला सचिव कॉमरेड अमर, राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड जयप्रकाश पासवान, फुलवारी प्रखंड सचिव गुरुदेव दास, संपतचक प्रखंड कमिटी सचिव सत्यानंद कुमार, देवी लाल पासवान, अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के वरिष्ठ नेता शरीफा मांझी, भोला चौधरी, मंटू साव, पंचोला देवी, ब्रांच सचिव सुरेंद्र मांझी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.सबसे पहले दिवंगत कुंती देवी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी झंडा देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद उनका शव यात्रा पूरे पलंगा गांव का भ्रमण करते हुए एकलव्य स्कूल तक निकाला गया. इस दौरान “कामरेड कुंती देवी अमर रहें” और “लाल सलाम” के नारों से वातावरण गूंज उठा.सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुंती देवी पार्टी की मजबूत स्तंभ थीं. उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. विशेष रूप से उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें आंदोलन से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.वक्ताओं ने बताया कि अंडरग्राउंड दौर से लेकर वर्तमान समय तक कुंती देवी ने संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई. उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया.नेताओं ने संकल्प लिया कि कुंती देवी के अधूरे सपनों और संघर्षों को आगे बढ़ाया जाएगा और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा.इस आशय की जानकारी भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button