मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
अ मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
फुलवारी शरीफ। फुलवारी प्रखंड मुख्यालय पर खेग्रामस की ओर से चल रहा सामूहिक अनशन सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया। आंदोलन के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इनकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष साधु सरन प्रसाद ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
इस दौरान आंदोलनकारियों की ओर से फुलवारी बीडीओ को आठ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर गरीबों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
भाकपा माले के फुलवारी प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने कहा कि फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में गरीबों के खिलाफ कहीं भी बुलडोजर चलाया गया तो जनता की ताकत से उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच डिसमिल जमीन और सरकारी जमीन पर बसे लोगों को अधिकार दिलाने तक सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रहेगा।



