BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaPOLITICS

बेउर थाना क्षेत्र के 18 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान, दिन चढ़ने के साथ बढ़ी मतदाताओं की भीड़


फुलवारी शरीफ, अजीत: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत बेउर थाना क्षेत्र के सभी 18 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ. सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती गई. दोपहर बाद कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं, जहां महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि अधिकांश समय इक्का दुक्का मतदाता ही मतदान केंद्रों पर पहुंचते और वोटिंग करके चले जाते.सभी बूथों के बाहर पुलिस फोर्स मुस्तैद नजर आई.

थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि बेउर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दशरथा, शहीद रामगोविंद सिंह कन्या उच्च विद्यालय, इंडियन ऑयल रोड स्थित मदर टेरेसा केंद्र, मध्य विद्यालय मटखान, सिपारा स्थित एनआर पब्लिक स्कूल तथा हरिश्चंद्र नगर स्थित लोहिया भवन सहित सभी 18 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान पूरे दिन तैनात रहे. अधिकारियों ने लगातार बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी.

Oplus_131072

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार दोपहर तीन बजे तक बेउर थाना क्षेत्र में 37.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शाम तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

वही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेउर थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही. सुबह अपेक्षाकृत कम भीड़ रही, लेकिन दोपहर बाद बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे. बूथों पर महिला पुरुष की अलग-अलग कतारें लगी रहीं और उन्होंने शांतिपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी दर्ज कराई.बीजेपी शहिद राम गोविंद सिंह मंडल अध्यक्ष रवि सिंहा अपनी पूरी टीम के साथ मतदान करने पहुंचे और लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील रास्ते भर करते नजर आए .

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही. पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही. चुनाव कर्मियों ने भी मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं. पूरे दिन मतदान केंद्रों पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा.

Advertisement
Oplus_131072

इधर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. कई युवा मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और पहली बार वोट डालकर खुशी जताई. युवाओं ने इसे लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए सभी से मतदान करने की अपील की.

प्राथमिक विद्यालय दशरथा स्थित बूथ संख्या 352 पर पहली बार मतदान करने पहुंचीं मेघा कुमारी ने कहा कि पहली बार वोट डालना उनके लिए यादगार अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट महत्वपूर्ण होता है.

चुनाव अधिकारियों के अनुसार युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर मतदान केंद्रों पर देखने को मिला. युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button