BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaTechरोजगार

फुलवारी शरीफ के मोहम्मद फ़हद रईस ने बीपीएससी परीक्षा मे मिली सफलता

बढ़ाया क्षेत्र का मान.

रईस कॉलोनी में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

फुलवारी शरीफ, अजीत:

फुलवारी शरीफ की रईस कॉलोनी निवासी जनाब रईस मलिक के पुत्र मोहम्मद फ़हद रईस ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.

मोहम्मद फ़हद रईस की सफलता की खबर मिलते ही रईस कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Advertisement

लोगों ने कहा कि फ़हद रईस की सफलता फुलवारी शरीफ के युवाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.

परिजनों ने बताया कि मोहम्मद फ़हद रईस शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत की. उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतक लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं.

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि मोहम्मद फ़हद रईस की उपलब्धि से फुलवारी शरीफ का गौरव बढ़ा है और यह सफलता युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बनकर सामने आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button