BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

परिवार ने नहर में कूदकर बचाई जान

दामाद पर ससुराल में आग लगाने का आरोप., घर के बाहर खड़ी गाड़ियां और सामान जलकर राख.,

फुलवारी शरीफ, भुसौला दानापुर रोड स्थित संतोष कुमार के घर के बाहर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और मुख्य दरवाजा इसकी चपेट में आ गए. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे और पूरा इलाका धुएं से भर गया.
घर के अंदर सो रहे परिवार के लोग जब चीख-पुकार सुनकर जागे तो जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे और नहर में कूदकर अपनी जान बचाई. आसपास के लोगों की नींद खुलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के बाहर खड़ी सभी गाड़ियां और सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे.
घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. घर के बाहर खड़ी टेंपो, बाइक, साइकिल समेत अन्य जरूरी सामान जल जाने से परिवार पर भारी नुकसान आ पड़ा है.
पीड़िता सोनी देवी ने फुलवारी शरीफ थाना में अपने दामाद आदित्य राज उर्फ अमन कुमार, निवासी चुल्हाईचक, रूपसपुर पर आगजनी का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दामाद लगातार मारपीट, प्रताड़ना और झगड़ा करता रहा. वह नशे का आदी है और अक्सर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था.
सोनी देवी का आरोप है कि उसी सनकी दामाद

ने देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की.
इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button