BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

पटना में गैस किल्लत से भड़का जनआक्रोश

फुलवारीशरीफ में एम्स मार्ग जाम. चार दिन से नहीं मिला सिलेंडर.
फुलवारी शरीफ,
पटना के फुलवारीशरीफ में रसोई गैस की किल्लत से नाराज लोगों का गुस्सा रविवार को सड़क पर फूट पड़ा. बोचाचक के समीप फुलवारीशरीफ-एम्स मुख्य मार्ग पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से एचपी गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर का वितरण नहीं किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एजेंसी की ओर से बार-बार गैस लेने के लिए बुलाया जाता है, लेकिन पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है. इसी से नाराज होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और जाम लगा दिया.
गैस नहीं मिलने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है और कई परिवार लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं. लोगों का आरोप है कि एजेंसी की मनमानी लंबे समय से जारी है.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और गैस आपूर्ति जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया.
फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि गैस एजेंसी के मालिक से बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही गैस सिलेंडर का ट्रक पहुंचने वाला है और पुलिस की निगरानी में वितरण कराया जाएगा.
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button