BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICSTravel

फुलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव का नाम अब ‘एकता चौक’

फुलवारी शरीफ. नगर परिषद फुलवारी शरीफ के कार्यालय में शनिवार को निर्वाचित मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति मो. आफताब आलम ने की और संचालन नगर पदाधिकारी ने किया. बैठक में विधायक गोपाल रविदास भी मौजूद रहे.

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. बिहार नगर पालिका अधिनियम, 2007 के तहत प्रत्येक वार्ड में वार्ड समिति गठित करने का निर्णय लिया गया, जिसके अध्यक्ष संबंधित वार्ड के पार्षद होंगे.

Oplus_131072

पथ प्रकाश अधिष्ठान के लिए योजना स्वीकृत की गई. सर्वसम्मति से तय किया गया कि टमटम पड़ाव का नाम अब ‘एकता चौक’ होगा. विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण कार्य कराने पर सहमति बनी.

Advertisement

विधायक गोपाल रविदास की अनुशंसा पर 14 सड़कों के निर्माण और 10 हाई मास्क लाइट लगाने की योजना पर भी चर्चा की गई. बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button