BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaरोजगार

नंदलाल छपरा में प्रतिबंधित इंजेक्शन का बड़ा जखीरा बरामद, किराएदार गिरफ्तार.

फुलवारी शरीफ, पटना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा में प्रतिबंधित इंजेक्शन के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत नंदलाल छपरा स्थित एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. यह मकान अनिल कुमार का बताया जा रहा है, जहां हिलसा निवासी किराएदार नीतीश कुमार अवैध रूप से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खरीद-बिक्री कर रहा था. सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से 09 कार्टून में रखे करीब 20,000 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए. मौके से अभियुक्त नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब बरामद इंजेक्शन के स्रोत, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सदर 02:
रंजन कुमार ने बताया कि
“गुप्त सूचना के आधार पर नंदलाल छपरा में छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ है. एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button