BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

कफ सिरप तस्करी मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआ थाना क्षेत्र से कफ सिरप तस्करी से जुड़े मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त मदन कुमार उर्फ मुनचुन (28 वर्ष), पिता स्व. शिवचरण महतो, निवासी औरा थाना तरियानी जिला शिवहर, परवेज आलम (40 वर्ष), पिता मोहम्मद महताब, निवासी अररिया थाना अररिया जिला अररिया तथा मनोज कुमार (36 वर्ष), पिता स्व. मोहन प्रसाद, निवासी पक्की गोरिया थाना खाजेकला जिला पटना के निवासी है।बताया जाता है कि यह मामला गौरिचक थाना कांड संख्या-239/26 दिनांक 29.03.2026 से संबंधित है, जिसमें धारा 21/26(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप दर्ज हैं. गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त इस कांड के अप्राथमिकी आरोपी बताए जा रहे हैं
पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े हुए थे और लंबे समय से पुलिस की नजर में थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
फिलहाल सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button